बांदा कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम डिगवाही में रोड़ एक्सीडेंट में बांदा निवासी अनिल नाम के व्यक्ति दर्द नाक मौत हो गई। बांदा से प्रयागराज हाईवे में आज लगभग तीन बजे मोटर साइकिल सवार अनिल डिगवाही में अपनी ससुराल आ रहा था तभी डिगवाही गांव में पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया बोलैरो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार अनिल की मौक़े पर मौत हो गई। दुर्घटना की खबर सुन कर गांव वालों ने जाम लगा दिया। जिससे प्रयागराज हाईवे बन्द हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगी रही ।मौके पर पहुंचे सी॰ओ॰ सिटी कोतवाल बांदा नगर गिरवां थाने से भारी पुलिस बल पहुंचा तब जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बांदा – सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत लगा जाम

