पहला सीतापुर -ब्लॉक पहला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत संसारपुर में बनी अस्थायी गौ वंश आश्रय स्थल के मजदूरों ने आज दो वर्षों से मजदूरी न मिलने के कारण खण्ड विकास कार्यालय पर धरना दिया मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के मिरनगर मजरा संसारपुर में अस्थाई गौ आश्रय स्थल बना हुआ है जिसमे दो वर्षों से मजदूरों को मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोशित मजदूरों ने मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल मजदूरी भुगतान हेतु एक ज्ञापन दिया तथा भुगतान न होने तक वही धरने पर बैठ गए मजदूरों का आरोप है कि दो वर्षों से उन्हें भुगतान नही किया गया जिससे उनका परिवार भूखों मरने के कांगेर पर है धरने पर बैठने वालों में जगदीश,विष्णु कुमार,धर्मराज, शिवकुमार, देवीदयाल, सत्यवान, सुरेश,अनिल कुमार अरुण कुमार, दीपू,ब्रह्मादिन,राजू,प्रमिड,बिशम्भर,सुरेंद्र आदि प्रमुख रहे
सीतापुर -मजदूरी न मिलने से गौवंश आश्रय स्थल के मजदूर धरने पर बैठे

