बिसवां सीतापुर: थाना रामपुर कलां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नसीराबाद में नाबालिग बच्ची की हुयी हत्या के सम्बन्ध में आल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के यूथ जिलाध्यक्ष काशिफ अंसारी ने उपजिलाधिकारी बिसवां को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो को सौंपा है | ज्ञापन में कहा गया है कि रामपुर कलां में मौर्य समाज की दस साल की बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है | ज्ञापन में मांग की गयी है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए एवं मामले की उच्चस्तीय जाँच कराकर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द आरोपियों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्यवाही कर मृतक बच्ची को न्याय दिलाया जाए, इसक साथ ही आरोपी को फांसी की सजा की मांग की गयी है |
सीतापुर -मौर्य समाज की दस साल की बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश मेंं, ज्ञापन में मांग की गयी है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये का मुआवजा

