क्षेत्रीय वन अधिकारी विसवां के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर पेड़ों की सुरक्षा के मद्देनजर वृक्षों पर लोगों के साथ बांधा रक्षा सूत्र बिसवां वृक्षारोपण के प्रति एवं वृक्षों की सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र बाँधने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी सीके पाण्डेय के नेतृत्व में बिसवां रेंज के अंतर्गत ब्लाक बिसवां, रेउसा, सकरन में विभिन्न स्थानों पर विरासत वृक्षों व अन्य रोपित वृक्षों का रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया | इस अवसर पर सीके पाण्डेय ने कहा कि विरासत वृक्ष हमारी संस्कृति की पहचान है इनकी सुरक्षा का जिम्मा हम सभी का है | इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कटियार, वन दरोगा छत्रपति सिंह, संतराम, प्रद्युमन तिवारी, हिमांशु वर्मा, अनुरुद्ध कुमार, सियाराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे |
सीतापुर – वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प

