यूपी एसटीएफ ने चार साल पहले हुए सनसनीखेज जीवन ज्योति हॉस्पिटल प्रयागराज के निदेशक डॉ. एके बंसल हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हज़ार के ईनामी आलोक सिन्हा बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ को खबर मिली कि डॉ. एके बंसल हत्याकांड का मास्टर माइंड आलोक सिन्हा कीडगंज परेड मैदान की ओर किसी वकील से मिलने के लिए आया है। जिसके बाद STF प्रयागराज यूनिट ने उसे गिरफ़्तार कर लिया।*घेराबंदी कर STF ने किया गिरफ्तार*एसटीएफ (STF) ने अप्रैल में ही जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक रहे सर्जन डॉ. अश्वनी कुमार बंसल की हत्या के मामले का खुलासा किया था। इस मामले में एसटीएफ़ के हत्थे 50 हज़ार के इनामी आरोपी शोएब लगा था। बाकी मुख्य आरोपी और अन्य फरार चल रहे थे। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार ने बताया कि शहर की ओर जाते वक्त एसटीएफ ने वहां घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कुछ नकदी, दो मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड भी मिल है। *शूटरों से 70 लाख में करवाई थी हत्या*पूछताछ में आलोक सिन्हा ने बताया कि वह मूल रूप से पटना बिहार का रहने वाला है और कामकाज व पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया। शुरुआती दौर में उसने कई कोचिंग सेंटरों में गणित पढ़ाता था। उसके बाद गाजियाबाद में खुद का कोचिंग सेंटर खोल लिया। बिल्डिंग मालिक अजय श्रीवास्तव ने मेरी मुलाकात डॉ. ए के बंसल से करवाई। अच्छी जान पहचान होने के बाद दोनों ने एक साथ काम शुरू कर दिया। इसके कुछ समय बाद एक जमीन का विवाद था जिसके चलते डॉ एके को रास्ते से हटाने के लिए शूटरों के द्वारा 70 लाख रुपए देकर उनकी हत्या करवा दी।
लखनऊ -4 साल बाद डॉ. बंसल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे बना गणित के मास्टर से अपराधी

