मानपुर सरकार का संकल्प, सड़कों का हो कायाकल्प योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों की मरम्मत के लिए करोड़ों रूपये की योजनायें बनाई गयी, योजनायें जमीन पर भी दिखी लेकिन विभाग की खाऊ कमाऊ निति के चलते कुछ दिन पहले ही मरम्मत की गयी सड़कें अब पहले से भी ज्यादा बदतर होती जा रही हैं | हम बात कर रहे हैं क़स्बा मानपुर से सिधौली मार्ग मे शिवथाना के पास जुड़ने वाले संजय मार्ग की तथा मौहारी के पास से बिसवां सीतापुर मार्ग से लहरपुर रोड में जुड़ने वाली इटदहा भुड़कुड़ी रमईपुर मार्ग की तथा मानपुर से बेलवा बहादुरपुर अम्बरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग की मुख्य सड़कों के बारे में, अभी कुछ दिन पहले जैसे ही बारिश हुयी जर्जर सड़क की मरम्मत की पोल खुल गयी | उक्त सड़क पर पहले से ज्यादा गड्ढे दिखने लगे और वहीँ पर सबसे ज्यादा गड्ढे दिख रहे हैं जहाँ पर पैचवर्क किया गया था |तो क्या माना जाए कि क्या मरम्मत कार्य सही से नहीं हुआ क्या मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था ? या फिर बारिश में पानी के साथ आरी ब्लेड बरसे थे जिससे सड़क में गड्ढे हो गए| बहरहाल दूसरी बात तो नामुमकिन है | जिम्मेदारों को पहले वाक्य पे ध्यान देकर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने की जरुरत है जिससे राजकोष का पैसा व्यर्थ में न बहने पाए | आखिर राजकोष में भी आम आदमी के खून पसीने की कमी जो जाती है | कुछ लोगों का तो यह कहना है कि बगैर मरम्मत के कागज पर ही मरम्मत दिखाकर विभाग द्वारा पैसा निकाल लिया जाता है कुल मिलाकर जर्जर मार्गों को विभाग द्वारा संज्ञान लेकर जल्द से जल्द मार्गों को ठीक कराने के लिए जनता द्वारा की जा रही मांग को ध्यान में रखकर सड़कों को ठीक कराने की नितांत आवश्यकता है सड़कों की मरम्मत न कराकर पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा अनदेखी करना शासन की नीतियों की धज्जियां उड़ाना है जिसका आने वाले विधानसभा चुनाव में काफी असर देखने को मिलेगा इसे तो पार्टी के पदाधिकारियों जिम्मेदारों तथा माननीयों को भी संज्ञान लेना चाहिए
यूपी -पीडब्लूडी बिभाग की खाऊ कमाऊ नीति के चलते मार्ग बदहाल

