पीलीभीत : जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में शौच करने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद भाई ने भाई की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबूराम और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से बाबूराम के दो अन्य बेटे फरार हैं.पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कसगंजा गांव के रहने वाले प्रेमराज की पत्नी पड़ोस में स्थित बाबूराम के खेत में शौच करने के लिए गई थी, जहां बाबूराम ने महिला को शौच करने से मना किया था. इसी को लेकर प्रेमराज और बाबूराम में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर बाबूराम ने अपने बेटों के साथ हमलावर होते सगे भाई प्रेमराज को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा, जिसके बाद जब हेमराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्रेमराज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबूराम और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से बाबूराम के दो अन्य बेटे फरार हैं.
पीलीभीत -शौच करने को लेकर हुआ विवाद भाई ने उतारा मौत के घाट

