अयोध्या -पिता को बुलाने खेत पर जा रही बालिका को जबरन उठाकर दुष्कर्म का प्रयास मुकदमा दर्ज

by | Aug 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पिता को बुलाने खेत पर जा रही बालिका को जबरन उठाकर दुष्कर्म का प्रयासमुकदमा दर्ज

अमानीगंज अयोध्या छुटटा साडों से खेत की रखवाली कर रहे पिता को खेत पर बुलाने जा रही अल्प वयस्क बालिका को रास्ते से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया बालिका के हल्ला गुहार करने पर दौड़े परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही हैखंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह 28 अगस्त को सुबहलगभग 7 बजे अपने पिता को बुलाने खेत पर जा रही थी उसका पिता खेत पर रखवाली करने गया था रास्ते में जब वो जा रही थी तभी अचानक गांव के रहने वाले पप्पू निषाद पुत्र जगदीश निषाद ने उसे पकड़ लियाऔर उठाकर खेतों की तरफ लेकर चले गए जहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे मना करने पर उसके बाएं हाथ एवं पैर में दातों से काट लिया गुहार होने पर पीड़िता के भाई एवं उसकी मां तथा गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया इस संबंध में खंडासा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है थानाध्यक्ष खंडासा नीरज सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है