सीतापुर -जिला अस्पताल के सामने खड़ी बाइक चोरी

by | Aug 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बरई जलालपुर-: वाहन चोरों के हौसले बुलंद है जिला अस्पताल में मरीज देखने गए व्यक्ति की कुछ ही पलों में बाइक चोरी मछरेहटा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी शगीर अहमद पुत्र नसरुद्दीन ने बताया 24 अगस्त दिन मंगलवार को वह अपने बड़े भाई रहीस पुत्र नसरुद्दीन की मोटरसाइकिल लेकर जिला अस्पताल मरीज देखने गया था मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स पंजीकरण संख्या यूपी 34 ए एक्स 8223 थी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इमरजेंसी के सामने नीम के पेड़ के नीचे खड़ी करके अंदर चला गया कुछ देर बाद जब वह मरीज देख कर बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी काफी तलाश किया नहीं मिली इस पर वह थाना कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए गया पर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया कोतवाली में पुलिसकर्मी बड़े साहब से संपर्क करने की बात करते हैं बड़े साहब नहीं मिलते हैं। जिससे शगीर पुत्र नसरुद्दीन बहुत परेशान है