अयोध्या=सांसद लल्लू सिंह ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान रामघाट स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने, फैजाबाद रेलवे जंगशन के पुर्ननिर्माण व सौन्दर्यीकरण, अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति, फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के संचालन हेतु अतिरिक्त पद के सृजन विषय पर, नई ट्रेनों के संचालन, साकेत ट्रेन को दो दिन से 6 दिन करने, फैजाबाद जंगशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने, बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर रेलवे डबल ट्रैक का निर्माण जल्द पूर्ण करने, तथा दिल्ली फैजाबाद में एलएचबी कोच शीघ्र लगाने व जिले में चल रही रेलवे की परियोजनाओं के विषय में चर्चा हुई। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दीपावली के पहले फैजाबाद दिल्ली ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने जाने के लिए कहा है। इसके साथ में अयोध्या/फैजाबाद से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन, अयोध्या/फैजाबाद से सीतामढ़ी, अयोध्या/फैजाबाद से जगन्नाथपुरी, अयोध्या/फैजाबाद से माता वैष्णो देवी, अयोध्या/फैजाबाद से द्वारिका गुजरात, अयोध्या/फैजाबाद से नई दिल्ली ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ करने के विषय में चर्चा हुई। जिसमें रेलवे के बोर्ड के अध्यक्ष ने अयोध्या, फैजाबाद से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन के संचालन के लिए जल्द निर्णय लिये जाने की जानकारी दी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि सांसद लल्लू सिंह शुरु से ही अयोध्या में रेलवे के इन्फ्रास्टेक्चर के विकास हेतु प्रयासरत रहे है। उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री के मागदर्शन व रेलमंत्री के निर्देशन में रेलवे की कई परियोजनाएं चल रही है। तथा कई प्रस्तावित है। जिससे देश विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को प्रधानमंत्री की मंशानुरुप रेलवे विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर सकेगा। इस दौरान रेलवे के महाप्रबन्धक आशुतोष गंगल उपस्थित रहे।
अयोध्या -रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से सांसद लल्लू सिंह ने की मुलाकात अयोध्या की कई रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा

