अयोध्या में तारा जी रिसॉर्ट के सामने भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर*अयोध्याबताया जा रहा है की अयोध्या शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई और कल्याण एजेंसी के मालिक श्री सर्वेश्वर उप्पल के छोटे पुत्र कनिष्क उप्पल की इस भयानक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। तथा उनके बड़े पुत्र आकाश उप्पल को इस दुर्घटना में गंभीर चोटे आई है उनकी हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है इन दोनों का एक्सीडेंट रात में 1 बजे ताराजी रिजॉर्ट के सामने हो गया था। बताया जा रहा है दोनों भाई रिसोर्ट में कंपनी द्वारा आयोजित किसी पार्टी से वापस लौट रहे थे। उनकी इंडिवर गाड़ी UP32MB7585 अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
अयोध्या -भीषण सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर

