बलरामपुर -एक की मौत, 25 घायल हुए

by | Jul 17, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपियापुर गांव के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए इन्हें बहराइच रेफर किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से उतरौला होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप गोपिया पुर गांव के पास पलट गई। घटना में रोहित नामक मजदूर की मौत हो गई।सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते राकेश, बलराम, हीरालाल तथा सोनीलाल को बहराइच रेफर किया गया है। अन्य घायल मजदूर सुनील कुमार, बबलू, पिंटू ननके व शिवकुमार आदि को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मजदूरों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है