राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि समाज के विकास के लिए जाति व क्षेत्र की संकीर्ण मानसिकता को पीछे छोड़ना होगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प भी लेना होगा। प्रबुद्धजन संस्कृति के जीवंत मूल्यों को सहेजते हुए राष्ट्र और समाज के उत्थान में सार्थक भूमिका निभाएं।लखनऊ के चौधरी चरण सिंह सहकारिता सभागार में आयोजित विद्वत समाज सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कलराज मिश्र ने कहा कि संस्कृति व्यक्ति में निरंतर सुधार करते हुए उसे संस्कारवान बनाती है। इससे वह अपने लिए ही नहीं, बल्कि सबके लिए कार्य करने के लिए प्रेरित होता है। मिश्र ने कहा कि वे ब्राह्मण को किसी समाज व समुदाय के सीमित अर्थ में नहीं, बल्कि विराट भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग के रूप में देखते हैं। ब्राह्मण विद्वतजनों से जुड़ा देश का विराट समुदाय है। इस समुदाय ने सदा ही भारतीय संस्कृति की जड़ों को पोषित करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा देने का काम किया हैसम्मेलन में यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम आज भी विद्वत समाज कर रहा है। बदलते हुए सामाजिक परिदृश्य, निंदा व सामाजिक कुरीतियों से विद्वत समाज को दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी व श्रीहनुमान गढ़ी के मुख्य महंत राजूदास महाराज का विद्वत समिति की तरफ से अतिथियों का स्वागत किया गया।समाज के उत्थान में विद्वतजनों की महती भूमिका : डॉ. महेंद्रकेंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान में विद्वतजनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके कार्य एवं व्यवहार से सनातन जीवन मूल्यों के उच्च आदर्श परिलक्षित होने चाहिए। सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रसार का दायित्व हजारों वर्षों से विद्वत समाज के हाथों में है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए भारत को परम वैभव राष्ट्र की ओर ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए। हमारी संस्कृति विश्व की धरोहर है। ये भी पढ़ें…प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर: पिता का आरोप, चरस व अफीम की तस्करी करने से मना करने पर बेटे की पीट-पीट कर हत्यायूपी चुनाव 2022: सात को लखनऊ में होगा बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों का समापन, मायावती करेंगी संबोधितलखनऊ की ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब करें और पाएं सभी ट्रेंडिंग खबरेंविज्ञापनLatest VideoRecommendedबसपा सुप्रीमो मायावती। Lucknowयूपी चुनाव 2022: सात को लखनऊ में होगा बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों का समापन, मायावती करेंगी संबोधित30 अगस्त 2021मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Lucknowश्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योगी बोले- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं उत्सव30 अगस्त 2021बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा Uttar Pradeshएलान: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा बोले-ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है सरकार27 अगस्त 2021Lucknowयूपी : स्क्रीनिंग कमेटी की हरी झंडी के बाद ही भाजपा में शामिल हो सकेंगे विपक्षी दलों के नेता13 अगस्त 2021NEXT© 2017-2021 Amar Ujala Limited
यूपी – लिए छोड़नी होगी जाति व क्षेत्र की संकीर्ण मानसिकता

