अमेठी -दीदी हमेशा अमेठी वासियों के लिए रहती है चिंतित , अमेठी का दुख-दर्द दूर कर रहीं स्मृति ईरानी

by | Sep 1, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

फुरसतगंज/ अमेठी! ग्राम पूरे बादे सिंह मा. रामपुर जमालपुर ब्लॉक बहादुरपुर अमेठी के निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष गजाधर प्रसाद मौर्य का भतीजा राजकुमार मौर्य को दिनांक 28/08/2021 दिन शनिवार को रात में जहरीला जंतु कटाने की वजह होश में नहीं आया जिसकी स्थिति बहुत ही गभीर होने पर *राजधानी अस्पताल लखनऊ* भर्ती कराया गया जब *भाजपा जिला मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सारथी समाज सेवा फाउंडेशन* नीलम भारती को सूचना मिली तो उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया जिसमें *सारथी समाज फाउंडेशन के संस्थापक श्री योगेश वर्मा जी* से बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि दीदी जी से वार्तालाप कर जरूर सहयोग किया जाएगा जिसमें आज आदरणीय दीदी जी से इलाज कराने के संबंध में निवेदन किया तत्पश्चात *आदरणीय दीदी जी ने राजधानी अस्पताल लखनऊ में डॉक्टर दुबे से बात कर हर संभव मदद करने को कहा* डॉक्टर दुबे के देखरेख में राज कुमार मौर्या का इलाज चल रहा है *डॉक्टर दुबे* ने बताया कि राजकुमार मौर्य अब खतरे से बाहर है लेकिन अभी वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है नीलम भारती ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी दीदी स्मृति ईरानी जी तकनीकी माध्यम से 24 घंटे अमेठी की जनता से जुड़ी रहती है और अमेठी के दुख दर्द में हमेशा साथ रहती है 24 से 48 घंटे में हो रहा है शिकायतों का समाधान राजकुमार मौर्य के परिवार वालों ने दीदी जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया!