मानपुर पुलिस ने सात के खिलाफ की गैंगस्टर की कारवाई।मानपुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर आरपी सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मानपुर पुलिस ने क्षेत्र में गो वध कर धन अर्जित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है।थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर धन कमाने वाले तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया किया गया है। यह तस्कर काफी समय से इलाके में गो वध कर मांश की बिक्री करते थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। एसओ ने बताया हैबतपुर निवासी बब्लू पुत्र चुनमुनी गैंग का सरगना तथा गांव के ही आमिर पुत्र सकील, सद्दाम पुत्र मुल्ले, महमूद अली पुत्र फकरु व बिसवां कोतवाली अंतर्गत क्योंटी बादुल्ला निवासी नासिर पुत्र हासिम, जुम्मन पुत्र नसीर, जकी पुत्र गुलजार पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के बिरूद्ध धारा 2/3 यूपी गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया है
सीतापुर – सात के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई

