अयोध्या -बेगम गंज, सीवार गाॅव में है अव्यवस्थाओं का साम्राज्य

by | Sep 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बेगम गंज, सीवार गाॅव में है अव्यवस्थाओं का साम्राज्यपवन कुमार

अयोध्या।आज योगी सरकार गाॅवो के विकास को लेकर तरह तरह के दावे कर रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है मामला अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र के बेगम गंज गाॅव का है जहाॅ पूरे गाॅव मे गंदगी का साम्राज्य है बेगम गंज गाॅव से कई गाॅवो को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को गंदगी भरे प्रदूषित पानी ने अपनी आगोस मे ले रखा है जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, किसी समय प्रशासन ने इस सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया था जो की मौजूदा समय मे साफ सफाई न होने की स्थिति मे पूरी तरह से पटने की कगार पर है दूषित जल भराव की वजह से गाॅव मे संक्रामक रोग का खतरा बना हुआ है जिससे पूरे ग्रामवासी भयभीत हैं। ज्ञाॅत हो कि शासन द्वारा विद्यालय खुलने के बाद बच्चों के विद्यालय आने जाने व कोई अनहोनी न हो जाए इस समस्या ने अभिभावकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं कभी कभी जल भराव इतना ज्यादा हो जाता है की छोटे बच्चों के डूबने का भी डर बना रहता है ग्रामीणों का कहना है की इस समस्या की शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गयी है पर कोई भी गाॅव तक आने की जहमत नही उठा रहा है चाहे ग्राम प्रधान हो या ब्लाक तहसील स्तर के जिम्मेदार सभी ने शायद अपनी ऑख पर पट्टी बाॅध ली है जिसकी वजह से उनको यह भयावह समस्या नजर नही आ रही है ग्रामीण बेहाल हैं जिम्मेदार मौन हैं।