अवैध कच्ची शराब बनाते दो व्यक्ति गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेश अनुसार चलाए जा रहे अभियान अवैध शराब बनाने तथा बिक्री व निष्कर्षण रोकथाम के क्रम में मानपुर थाना अध्यक्ष अवध राज सिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम थाना मानपुर द्वारा अवैध कच्ची शराब को तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र मनोहर ग्राम मसूरिहा मजरा बेलवा बहादुरपुर व राजकुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सेमरी मजरा ग्राम कैमहरा खुर्द को शराब बनाते समय उपकरण सहित मानपुर थाने के उपनिरीक्षक हर शंकर पाठक वह कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश उपाध्याय कांस्टेबल अमित कुमार थाना मानपुर पुलिस टीम ने थाना अध्यक्ष अवध राज सिंह सेंगर की अगुवाई में दोनों अभियुक्तों को अवैध शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर थाने लाकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्रवाई की इस बाबत थानाध्यक्ष अवध राज सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा
सीतापुर -अवैध कच्ची शराब बनाते दो व्यक्ति गिरफ्तार

