सीतापुर -संत बिनोआ भावे मिशन के कार्यालय में हुई लूट,

by | Sep 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

नैमिषारण्य सीतापुर, संत बिनोआ भावे मिशन के कार्यालय में हुई लूट, जहाँ पर भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, राष्ट्र पिता महत्मा गांधी एवं संत बिनोआ भावे के सहयोग से एक मिशन बनाया गया था, जिसका नाम चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन रखा गया था, इस मिशन का काम था चंबल घाटी में छिपे कुख्यात अपराधियों को सरेंडर कराना, और भारत देश में हो रहे भृष्टाचार पर अंकुश लगाना, सो मिशन के भावी पदाधिकारी संत बिनोआ भावे ने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हुए कई कुख्यात अपराधियों को सरेंडर भी करवाया, चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन का कार्यालय सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश के नौरंगाबाद जिला इटावा में था, तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अगुवाई में इस मिशन को सहयोग प्रदान हुआ, तबसे लेकर आज इस मिशन से काफी लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन के कार्यालय खुलने लगे, इस मिशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रणवीर आनन्द महराज रहे, इनके निधन के बाद वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भदौरिया,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी, प्रचार मंत्री बाबा विष्णु दास, जिनका निवास स्थान जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य के सुग्रीव टोला में था, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, बनाये गये थे, बाबा विष्णु दास की मृत्यु के पश्चात उनके पद पर यानी प्रचार मंत्री सुधीर कुमार मिश्रा को बनाया गया, तत्पश्चात राजेश कुमार दीक्षित को जनपद सीतापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, श्रीमती अंजली वर्मा को तहसील अध्यक्ष मिश्रित जनपद सीतापुर बनाया गया, मनोहर दास को क्षेत्र नैमिषारण्य जनपद सीतापुर से सदस्य बनाया गया, अरूण सिंह को जनपद हरदोई से जिलाध्यक्ष बनाया गया, मिशन का कार्य बहुत अच्छे से चल रहा था, बाबा विष्णु दास की सेवा सतकार उनका चेला मनोहर लाल मय परिवार के साथ करता था और बाबा विष्णु दास के द्वारा बनाये गये मंदिर आश्रम में परिवार की तरह रहता था, मनोहर लाल की सेवा से बाबा बहुत खुश हो गये तो बाबा विष्णु दास ने मनोहर लाल को अपना चेला बना लिया मनोहर लाल से मनोहर दास के नाम से प्रख्यात कर दिया और अपनी चल अचल संपत्ति भी बाबा विष्णु दास ने मनोहर दास सहित चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन के नाम आधी आधी संपत्ति करते हुए कहा कि जब तक मैं जिन्दा हूँ तब तक मेरी है, मेरे न रहने पर एक हिस्सा चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन के नाम और दूसरा हिस्सा मनोहर दास के नाम होगा, एक दिन बाबा विष्णु दास की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उनकी सरकारी अस्पताल सीतापुर में मृत्यु हो गई, फिर क्या था नैमिषारण्य क्षेत्र के भूखे भेड़िये भूमाफियाओं की नजर बाबा विष्णु दास की चल अचल संपत्ति पर पड़ गयी, तो भूमाफियाओं ने मनोहर दास को अनावश्यक परेशान करने लगे, जब भूमाफियाओं की एक नहीं चली तो नैमिषारण्य की चौकी इंचार्ज रत्नेश कुमार त्रिपाठी को अपने साथ लेकर मनोहर दास को आश्रम से जबरदस्ती निकलवाकर आश्रम की चाभी भूमाफियाओं ने अपने कब्जे में ले ली, इसकी सूचना मिशन के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को हुई तो कार्यालय को लेकर चौकी इंचार्ज रत्नेश कुमार त्रिपाठी से लेकर थानाध्यक्ष नैमिषारण्य पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रित उपजिलाधिकारी मिश्रित से बात की मगर अफसोस स्थानीय पुलिस से लेकर तहसील मिश्रित के उपजिलाधिकारी तक उचित जवाब नहीं दे रहे हैं, और न ही आश्रम की चाभी दे रहे हैं,सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन के आफिस में हुई घटना को लेकर तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उपरोक्त प्रकरण पर जनपद सीतापुर के आलाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश के सरकारी तंत्र ने अपने संज्ञान में नहीं लिया या दोषियों के खिलाफ न्यायिक जांच करवाकर उचित कार्यवाही नहीं की तो क्या होगा कह पाना बहुत मुश्किल होगा, बाइट- सुरेन्द्र कुमार मिश्रा (मण्डल अध्यक्ष) चंबल घाटी गांधी संत बिनोआ भावे मिशन संपूर्ण भारत,