यूपी चुनाव 2022 -मुलायम बोले-2022 में बन रही है सपा की सरकार, जनवादी पार्टी की ताकत का सपा करेगी उपयोग

by | Sep 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*लखनऊ ,उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सभी पार्टियों में गठबंधन की राजनीति तेज हो गयी है। सभी पार्टी खुद को मजबूत करने के लिए आपस में समझौता करने में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में सपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मुलायम सिंह यादव और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में जनवादी जनक्रांति यात्रा का समापन हुआ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय चौहान का स्वागत किया। यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “आज पार्टी कार्यालय में भीड़ दिखाई दे रही है। इस भीड़ को 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी तरह समाजवादी पार्टी अपनी ताकत के तौर पर उपयोग करके सत्ता हासिल करेगी।*गौतमबुद्ध नगर से संजीव त्यागी ने बसपा छोड़ सपा जॉइन की*अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंजिला विवेक सिंह और ईशान सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा छोड़कर आए गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ नेता संजीव त्यागी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन की है। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पार्टी सरकार की नाकामी और सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जा रही है और एक बार फिर से साल 2022 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने की अपील कर रही है।*’अबकी बार 400 के पार’ का नारा*सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई दी और कहा, “हर वर्ग के लोग साथ जुड़े रहे हैं।” अखिलेश यादव ने एक बार फिर “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया। उन्होंने कहा, “जहां से ये यात्रा निकली है वहां से भारतीय जनता पार्टी साफ है। इसीलिए सपा कहती है अबकी बार 400 पार।”*अखिलेश ने भाजपा सरकारों पर किया हमला*इस दौरान अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा, “लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर का दाम जरूर दोगुना हो गया। बीजेपी ने डायल-100 को बर्बाद कर दिया है।”