अमेठी -राष्ट्रीय पोषण अभियान का हुआ आयोजन

by | Sep 4, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राष्ट्रीय पोषण अभियान का हुआ आयोजन विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी के स्थानीय ग्राम सभा दखिनगांव के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 01 09 2021 दिन बुधवार को दखिनगांव आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का आयोजन किया गया आपको बताते चलें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पोषण में सुधार हेतु चलाए जा रहे अभियान को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मंसा अनुरूप सितंबर माह के मनाए जाने वाला कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत प्रभारी सीडीपीओ कुसुम द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम वर्ष 2018 से मनाया जा रहा है जिसमें बच्चे किशोरियों व महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से दखिनगांव आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का चौथा वर्ष पोषण दिवस के रूप में मनाया गया जिसके प्रमुख अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हारून खान प्रभारी सीडीपीओ कुसुम द्विवेदी ग्राम प्रधान राम उजेरे आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनलता ,रोजगार सेवक रामदीन ,मुख्य सेविका लक्ष्मीपति व आंगनबाड़ी नीलम श्रीवास्तव शालिनी वाला कंचन कुमारी रामेश्वरी शुक्ला एवं एकता आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ समस्त स्टाप उपस्थित रहा।