दलित नाबालिक बालिका संग दुराचार आरोपी को मानपुर पुलिस ने दबोचा मानपुर। मानपुर पुलिस ने बीते दिनों बलात्कार का शिकार हुई एक दलित नाबालिक किशोरी से दुराचार के अभियोग में फरार अभियुक्त को धर दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को धारा 376 व एससी एसटी. समेत पाक्सो ऐक्ट के तहत जेल रवाना कर दिया है। बताते चलें कि के ईशेपुर निवासी एक दलित युवक ने बीते शनिवार 28 अगस्त को मानपुर पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के दक्षिण शौच के लिए गई थी। जैसे ही वह आम की बाग में पहुची वहां पहले से घात लगाए गांव का ही देवेंद्र मिश्रा पुत्र शिवप्रसाद मिश्रा बैठा हुवा था। देवेंद्र ने उसे हाथ पकड़ कर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के चिल्लाने पर उसका चचेरा भाई कन्हैया मौके पर पहुंच गया। जिससे देवेंद्र मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी मानपुर अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि वह मय हमराही एसआई. हरिशंकर पाठक व कां. अमित कुमार मांगट तथा सचिन कुमार के साथ गस्त कर रहे थे। बताया कि एक सप्ताह से दलित किशोरी संग घटना का अंजाम देने वाला अभियुक्त देवेंद्र फरार था। आज शुक्रवार प्रातः मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वह सरैयासानी चौराहे पर कहीं भागने की फिराक में बैठा है। सक्रिय पुलिस बल ने देवेंद्र को वहां से दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया है।
सीतापुर -दलित नाबालिक बालिका संग दुराचार आरोपी को मानपुर पुलिस ने दबोचा

