अयोध्या*नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी अंतर्गत जगदीश पुरम कॉलोनी के रहने वाले विजय शंकर की 32 वर्षीय पत्नी श्रीमती पंकज पांडे जो थाना कैंट के अंतर्गत विकासखंड मंसौधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिछिया में सहायक अध्यापक के पद तैनात हैं, आज शुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी कि उनकी स्कूटी में बाला सराय भट्ठा के मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिछिया श्रीमती रेशम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल सहायक अध्यापिका को प्राइवेट वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल महिला को सर में चोट ज्यादा है ट्रीटमेंट किया जा रहा है भर्ती करने की सलाह दी गई है वही पूर्व जिला स्काउट अध्यापक शिव करण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी।
अयोध्या – स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका को मैजिक ने मारी टक्कर, अध्यापिका हुई गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

