अयोध्या -दो दिन पहले तमसा में नहाने गये गयासपुर चौकी क्षेत्र के घुरीटिकर निवासी संजय कोरी पुत्र राम शब्द 45 बर्ष की गहरे पानी मे डूबकर मौत हो गयी।मृतक की करीब पांच किलोमीटर दूर लाश बहकर खेमीपुर निधियावा के मुगलइनिया गांव के पास झाड़ियो में फंसी तमसा नदी में शुक्रवार को ढूढ़ते पहुँचे परिजनों को तीसरे दिन सकुशल मिल गयी।बुधवार को परिजनों ने गोताखोर व ड्रोन कैमरे से लाश की काफी दूर तक तलाश की थी ।परंतु गोताखोरों को नाकामी हाथ लगी। ग्रामीण अर्पित यादव,अनिल यादव,दीपक यादव ने बताया मृतक अपना कपड़ा महादेवन घाट पर निकालकर नदी में नहाने गया जो गहरे पानी मे डूबकर मर गया।घटना के समय घाट पर कोई मौजूद नही था।ढूढ़ते पहुँचे परिजनों व ग्रामीणों ने कपड़े देखकर पहचान की और नदी में दो दिन बाद मिल गयीं। सूचना पाकर इलाक़ाई पुलिस भी मौके पर पहुँच लाश को बाहर निकलवाकर अपने साथ आगे की कार्यवाही हेतु साथ ले गयी।
अयोध्या – तीसरे दिन बहते पानी में पांच किलोमीटर दूर मिली लाश

