कई दिन बाद लापता इंटर की छात्रा का तमसा में मिला शव , पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी परिवार में मचा कोहराम

by | Sep 4, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बीकापुर/अयोध्या*कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी तमसा नदी में शुक्रवार किशोरी का संदिग्ध अवस्था में सड़ा गला शव नदी के पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई, मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने के बाद कोतवाली बीकापुर और पूरा कलंदर पुलिस भी मौके पर पहुंची किशोरी के शरीर पर मौजूद कपड़े और पैर में जूती से किशोरी की पहचान हुई।बताया गया कि नदी में मिला शव पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम मूसेपुर की निवासी दलित किशोरी नैंसी पुत्री मंसाराम की है जो जन्माष्टमी के दिन 30 अगस्त से पिछले 5 दिनों से लापता थी, घटनास्थल पर पहुंची मूसेपुर पूरा कलंदर निवासी मानसी पुत्री मंसाराम द्वारा बताया गया कि नदी में मौजूद शव उनकी छोटी बहन नैंसी का है जूते और कपड़े उनकी बहन के हैं उनकी छोटी बहन नैंसी कक्षा 11 की छात्रा थी तथा जन्माष्टमी के दिन 30 अगस्त को सुबह घर से पैसा निकालने के लिए पैदल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र भरतकुंड को गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग ना मिलने पर दूसरे दिन पूरा कलंदर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई।नदी से निकालकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।