सीतापुर -सर्राफा एसोसिएशन का हुआ गठन

by | Sep 4, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर: बिसवां सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक बैठक का आयोजन बिसवां के बड़े चौराहे पर स्थित आरके ग्रांड होटल मे की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने की बैठक के दौरान सर्राफा व्यवसाइयों की परेशानियों पर व्यापक चर्चा की गई एवं उपस्थित सर्राफा व्यवसाइयों को होने वाली असुविधा के निराकरण पर चर्चा हुई।इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के प्रभारी मोहित जायसवाल ने किया एवं बैठक को अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, आर एन सिंह आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर संरक्षक अशोक अग्रवाल,प्रभारी मोहित जायसवाल,सह प्रभारी वंदन रस्तोगी,अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र रस्तोगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी,उपाध्यक्ष सम्राट जलोटा,वरुण श्रीवास्तव,महामंत्री लकी श्रीवास्तव,सह महामंत्री रोहित जायसवाल,कोषाध्यक्ष अंशु रस्तोगी,मिडिया प्रभारी विवेक रस्तोगी, सचिव अन्नू मेहरोत्रा, सदस्य चन्दन रस्तोगी, पवन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।