।लखनऊ। पारा थाने के अंतर्गत हंस खेड़ा निवासी सिंटू नामक व्यक्ति के घर के ऊपर रहने वाले शुभम, प्रियांशू, माता प्रसाद व 5 अन्य अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडे से लैस सिंटू व उनकी बूढ़ी माता जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है और उनकी पत्नी को घर मे घुस कर किया लहूलुहान। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी प्रग्नेंट है जिसके पेट में 6 माह का बच्चा पल रहा है। और उनकी पत्नी का खून का रिसाव रुक नही रहा, उन्हें अंदेशा है कि उनकी पत्नी के पेट में पलने वाले बच्चे के साथ कोई अनहोनी न हो जाये। दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि प्रेग्नेंट महिला को भी नही बक्सा, और महिलाओं को लोहे की रॉड से इतनी बुरी तरह मारा की उनके सिर में टांके तक लग गए है। अभी तक पीड़ित थाने पर मौजूद पुलिस अस्पताल ले जाने के बजाए कर रही हीलाहवाली।जीत नारायण
लखनऊ -महिला सशक्तिकरण की खुली पोल।पारा थाने के अंतर्गत नही सुरक्षित महिलाएं

