जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी शिल्पा राज सपा नेत्री ने राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री को बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमा की भेंट बलरामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज का महिला जिला उपाध्यक्ष सपा नेत्री शिल्पा राज ने भव्य स्वागत किया है पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की है साथ ही साथ पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव को डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की है उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध सुख शांति समृद्धि के प्रतीक हैं तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान बेत्ता के साथ-साथ समाज के मार्गदर्शक हैं सपा नेत्री ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनकी शासनकाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रही है राष्ट्रीय नेतृत्व में जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका वह भली-भांति निर्वहन कर रही है उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के जनविरोधी नीतियां से जनता ऊब गई है अब समाजवादी पार्टी को ही अपना एकमात्र विकल्प मानते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के इंतजार में है युवा हो या बेरोजगार किसान हो या व्यापारी हर वर्ग महंगाई की मार से जूझ रहा है और मौजूदा सरकार प्रदेश में रामराज होने का दावा करते हुए जनमानस के विश्वास को छल ने का कार्य कर रही है राष्ट्रीय सचिव ने सपा नेत्री को क्षेत्र में कार्य करने का निर्देश देते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कहीं है सपा नेता दुर्गेश दुबे ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की जनता को जंगलराज से निजात मिलेगी युवाओं को रोजगार किसानों को उपज का मूल्य देने वाली सरकार समाजवादी पार्टी बनाने जा रही है इस बार जनता विशाल बहुमत से समाजवादी को सदन में भेजेगी इस दौरान जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा राकेश यादव शफीउल्लाह अखिलेश पांडे अमरेश बहादुर सिंह अजय पांडे गोमती यादव राम भवन यादव तीरथ राम आदि मौजूद रहे हैं
बलरामपुर -जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी शिल्पा राज

