भाजपा को मजबूत करने में यहां बैठे हर शख्स का हाथ है। आज इस सभागार में बैठे लोगों के चेहरे मैं कम पहचान पा रहा हूं। इससे प्रतीत होता है कि यह पार्टी कार्यकर्ता नहीं है, प्रबुद्धजथ है। हर्ष की बात है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी दो सप्ताह तक ऐसे प्रबुद्ध सम्मेलन चलाकर प्रबुद्धजनों से चर्चा और परिचर्चा करेगी और उनकी राय भी जानेगी। उद्देश्य होगा कि पार्टी को प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सके। आज भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके 17 करोड़ सदस्य भारत में है और सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यूपी में ढाई करोड़ सदस्य है। वर्ष 2014 से अब तक जो भी चुनाव यूपी और देश के अन्य राज्यों में हुए हैं, उसमें भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और मजबूत स्थिति में उभरी है।यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विकास से संभव हो सका। यह बातें भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आयोजित लखनऊ महानगर प्रबुद्ध सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं, यह संभव हुआ केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण। सुनील बंसल ने कहा कि भारत अमेरिका की तरह सुपर पाॅवर नहीं बनना चाहता, भारत सुपर पॉवर सभी कल्याणकारी कार्यों को लेकर बनना चाहता है, विश्व के देशों की मदद करना चाहता है।
लखनऊ -संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा दुनिया के सभी देश भारत से करना चाहते हैं दोस्ती

