अयोध्या -शराब के नशे में गाली देना पड़ा महंगा दो युवकों ने शराबी की जमकर की धुनाई, धुनाई करने वाले गए थे

by | Sep 7, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*अयोध्या थाना पटरंगा क्षेत्र के पटरंगा मंडी में शराब के नशे में एक शराबी को कथित रूप से गाली देना महंगा पड़ गया।गाली देने के आरोप में दो लोगों ने उसे जमकर पीटा।सूचना पाकर मौके पर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार तथा सिपाही राम किशुन यादव ने मौके पर पहुंच कर पीटने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया।पकड़े गए शैलेंद्र व विकास पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मैरामऊ के रहने वाले हैं।थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को धारा 151 सीआरपीसी में चालान कर उपजिलाधिकारी रुदौली के न्यायालय में पेश किया गया।उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को जमानत देने से इनकार किया गया तथा दोनों का वारंट स्वीकृत करते हुए 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर जिला कारागार अयोध्या भेज दिया गया।शराबी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।