लखनऊ -बच्ची को अगवा कर मांगी पांच लाख की फिरौती

by | Sep 7, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बच्ची को अगवा कर मांगी 5 लाख की फिरौती:अनुष्का राजपूत की रिपोर्टलखनऊ के बंथरा में एक सिरफिरे युवक ने 7 साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने अगवा कर लिया। उसके बाद बच्ची के पिता को फोन करके 5 लाख की फिरौती मांगी। बेटी के अपहरण की सूचना मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो संदिग्ध युवक बच्ची को घर के पास छोड़कर भाग निकला। एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब एक युवक लतीफनगर निवासी आशिफ अली के बेटी साहिबा (07) को घर पर ताला लगा होने और पिता के पास पहुंचाने की बात कहकर साथ ले गया था।पुलिस के दबाव में बच्ची को छोड़कर भागाकुछ देर बाद आरोपी ने बच्ची के पिता के मोबाइल पर 5 लाख रुपए फिरौती की मांग की। परिजनों के सूचना मिलते ही घटना स्थल से पीड़ित के घर तक पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए संदिग्ध युवक बच्ची को घर के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची सकुशल है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची को अगवा करने वाला कोई करीबी है। उसके पास पिता का नंबर कैसे आया इसकी भी जांच की जा रही है। संदिग्ध युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। बच्ची को अगवा कर मांगी 57 की फिरौती