*भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर पालिका परिषद का निरीक्षण जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव टी वेंकटेश ने सोमवार को जिलाधिकारी के साथ किया।प्रमुख सचिव ने दुकानों को आवंटित करने के निर्देश दिए।शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जाच की।सफाई कार्य मे लगे स्टाफ और पालिका के मानव बल की जानकारी ली।इसके पहले शहर के पूरे बसावन में कोविड टीकाकरण केंद्र पहुचे।प्रमुख सचिव का नगर पालिका का दौरा 10 मिनट में समाप्त हो गया।शहर के अमानीगंज रॉड से मलिकजादा कायस्थान होते वाहन से शहर की सफाई का जायजा लिया।प्रमुख सचिव जाने तक शहर के मार्गो पर झाडु लगाने और चुना डालने का काम चलता रहा।कहीं कोई अतिक्रमण भी नहीं दिखा।
अयोध्या -नगर पालिका परिषद का निरीक्षण नोडल अधिकारी ने जिला अधिकारी के साथ किया

