यूपी -स्कूल खोलने को लेकर निजी स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल आरपार के मूड में

by | Jul 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

स्कूल खोलने को लेकर निजी स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल आरपार के मूड मेंविद्यालय संचालन को लेकर प्रबंधक प्रधानाचार्यो ने देवीपाटन महंत से की मुलाकातप्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन सौपा28 जुलाई तक स्कूल ना खुलने पर धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन करने की दी चेतावनीबलरामपुर करीब 2 वर्ष से स्कूल बंद होने से निजी स्कूलों की कमर तोड़ दी है स्कूलों से जुडे प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षक आर्थिक तंगी से तो जूझ ही रहे हैं वही बच्चों की बुनियादी शिक्षा भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है स्कूलों से जुड़े शिक्षक प्रिंसिपल प्रबंधक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं स्कूल खोलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने देवीपाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी से तुलसीपुर मुलाकात की है प्रतिनिधिमंडल ने महंत को मुख्यमंत्री संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा है जिसमें मुख्य रुप से निजी विद्यालयों को जन सूचना अधिकार अधिनियम से बाहर रखा जाए बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूलों को तत्काल संचालित किया जाए महामारी के दौरान बंद पड़े स्कूलों को बिजली का बिल रोड टैक्स भवन किराया आदि माफ किया जाए वाहनों के ऋण में सहूलियत दी जाए कर्मचारी भविष्य निधि फंड में जमा होने वाले मैनेजमेंट शेयर को जमा करने में सहूलियत दी जाए स्कूलों को विद्युत बिल पर लगने वाले सभी चार्ज एवं लेट फीस से मुक्त किया जाए आदि मांग शामिल है ज्ञापन में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने 28 जुलाई तक समस्याओं का समाधान ना होने पर शिक्षक कर्मचारियों को लेकर शांति धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन करने की भी चेतावनी दी है मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के सामने समस्या रखने का भी अवसर दिया जाएगा इस दौरान एसोसिएशन संयोजक डॉक्टर अविनाश पांडे जिला अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी संरक्षक डॉ नितिन कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी यादव विनोद सिंह कलहंस असलम शेर खान अंसार अहमद सचिव डॉक्टर पम्मी पांडे रीता चौधरी सैफ अली खान अफरोज खान रमेश चंद्र त्रिपाठी डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव अक्षत पांडे मंगल देव कमलेश मिश्रा डॉ डीपी सिंह गुरुदत्त पांडे आशीष वेक्टर मनजीत सिंह देवांश मिश्रा अफरोज अहमद आदि संघ पदाधिकारी शामिल रहे हैं सभी ने जल्द से जल्द स्कूलों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री से मांग का है,स्कूलों को आरटीआई से बाहर नहीं किया, तो एसोसिएशन करेगा आंदोलनकैंब्रिज विद्यालय में निजी स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल ने बनाई रणनीतिबलरामपुर उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई ने तुलसीपुर बाजार में संचालित कैंब्रिज विद्यालय सभागार में बैठक आयोजित की विद्यालय प्रबंधक अफरोज अहमद ने सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए स्कूलों की समस्याओं पर विस्तार से निर्मित बनाई है बैठक मैं संयोजक डॉ अविनाश पांडे एवं अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी ने कहा कि आज जिस तरीके से निजी स्कूलों पर सरकार आए दिन फरमान पर फरमान जारी कर रही है उससे यही प्रतीत होता है कि स्कूलों की समस्याएं सरकार के लिए मायने नहीं रखती लगातार समस्याओं को नजरअंदाज करना जानबूझकर निजी स्कूलों के संचालकों के साथ शिक्षक कर्मचारियों को परेशान करना है संरक्षक डॉ निधि शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पी यादव विनोद सिंह कलहंस ने कहा की एक बार संघ प्रति मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत करा दें इसके लिए आगामी 24 जुलाई को गोरख पीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व पर आ रहे मुख्यमंत्री से मिल कर स्कूलों को खोलने की बात कही है एसोसिएशन के असलम शेर खान अंसार अहमद रीता चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि अब स्कूल नहीं खुला तो प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक भुखमरी से मर जाएंगे सरकार यह ध्यान नहीं दे रही है तो अब संघ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर पम्मी पांडे रमेश चंद्र त्रिपाठी अफरोज अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि स्कूलों की समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं माल बाजार सभी खोल दिए गए हैं ऐसे में स्कूलों को बंद रखना निश्चित तौर पर प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक कर्मचारियों के जीवका के साथ खिलवाड़ करना है एसोसिएशन के वीर गौरव सिंह डॉ डीपी सिंह सैफ अली खान ने 28 जुलाई के बाद स्कूल ना खुलने पर बनती से धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन एवं आमरण अनशन तक करने की चेतावनी दी है एसोसिएशन के आशीष वेक्टर मनजीत सिंह अक्षत पांडे ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती क्यों स्कूल खोलने की रणनीति पर जोर दिया है इस दौरान मंगल देव गुरु दत्त पांडे देवांश मिश्रा कमलेश मिश्रा मैं संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ सरकार सभी तरह से लाभ डाउन हटा दिया है वहीं दूसरी तरफ स्कूलों को बंद रखें बच्चों की शिक्षा को प्रभावित कर रखा है देश के अन्य कई प्रदेश में स्कूल खोल दिए गए हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी स्कूल खोला जाना बच्चों एवं अभिभावकों के हित में होगा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री द्वारा दी जाए इसी समस्या को लेकर जल्द ही प्रति मंडल गोरख पीठ में गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और उनके स्कूलों को खोलने सहित समस्याओं और बच्चों की बुनियादी शिक्षा के संबंध में आ रही दिक्कतों को भी अवगत कराया जाएगा बैठक का समापन कैंब्रिज विद्यालय प्रबंधक अफरोज अहमद ने सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करके किया है