लखनऊ – काउंटर पर पर्दा डाल खिसक लिए कर्मचारी

by | Sep 9, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

नगर निगम के जोन तीन कार्यालय में बुधवार को हाउस टैक्स नहीं जमा हो पाया। सर्वर डाउन होने की नोटिस लगाकर कर्मचारी काउंटर से खिसक गए। काउंटर पर लालरंग का पर्दा डाल दिया। इसकी वजह से गृह कर जमा करने आने वाले सैकड़ों लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने में ही लापरवाही हो रही है। बुधवार को जोन तीन कार्यालय में हाउस टैक्स नहीं जमा हुआ। कर्मचारी कुछ देर के लिए काउंटर पर आए और फिर उस पर पर्दा डाल कर चले गए। बाहर एक छोटी सी नोटिस लगा दी कि सर्वर डाउन है। इस वजह से आज हाउस टैक्स नहीं जमा होगा। काउंटर पर कोई बताने वाला भी नहीं था कि अब सर्वर कब तक ठीक होगा। हाउस टैक्स जमा हो पाएगा या नहीं। लोग इधर-उधर भटकते रहे। आखिर में वापस चले गए। काउंटर पर पर्दा बंद होने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई कई। लोगों ने कहाकि काउंटर बंद होने से जानकारी नहीं हो पा रही है कि टैक्स जमा भी होगा या नहीं। सूत्रों के मुताबिक कंप्यूटर विभाग के हेड वरुण बहुगुणा से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई सर्वर डाउन नहीं हुआ है। उन्होंने जोन तीन के अधिकारियों से जब पौने एक बजे बात की तब टैक्स जमा करने वाला काउंटर खोला गया। बाद में कर्मचारियों ने केबिल में खराबी आने की बात कही।