सीतापुर – शांति भंग में 13 लोग गिरफ्तार

by | Sep 13, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता मानपुर(सीतापुर)। पुलिस ने शांतिभंग के मद्देनजर दो पक्षों के तेरह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमे चार महिलाएं शामिल हैं। पकड़े गए लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के बेरिहा मजरा परसेहरा में दो पक्षों के बीच शांति भंग होने की अंदेशा पर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए,दोनो तरफ के मीरा पत्नी गया प्रसाद, माया पत्नी राम स्वरूप, सुमन पत्नी कैलाश, निर्मला पत्नी राधेश्याम, संग्राम पुत्र रामस्वरूप, संकटा प्रसाद, अयोध्या प्रसाद पुत्रगण खरगी, कैलाश पुत्र गोकरन, केशव पुत्र कालीचरण, रामस्वरूप पुत्र बिंद्रा, विश्वनाथ पुत्र राधेश्याम, रहीश व सुनील पुत्रगण प्यारेलाल सहित कुल तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में कांस्टेबल नजरुल हसन, अर्पित तिवारी,फैजान खान महिला हेड कांस्टेबल विन्देश्वरी, कांस्टेबल रेनू, प्रियंका तिवारी व संगम जादौन शामिल रहे।