सीतापुर – तीस लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

by | Sep 13, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता(सीतापुर)। पुलिस ने अलग अलग जगहों से तीस लीटर अवैध शराब के साथ दो को धर दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।थाना प्रभारी अवध राज सिंह सेंगर ने बताया हमराही हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल अवधेश कुमार, अर्पित तिवारी व फैजान खां के साथ गश्त के दौरान दुदिया पुर निवासी मुन्ना पुत्र भगवानदीन को 20 लीटर व विशुन कुमार पुत्र पच्चू निवासी भुइला कला को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शराब निष्कर्षण व विक्री का कार्य करते थे।