समाज के पीड़ितों के लिए मसीहा साबित हो रहे अशोक कुमार चौहान।
संवाददाता लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ व जिला एवं सत्र न्यायालय तथा सुप्रीम कोर्ट के न्यायालय में भी विशेष उत्कृष्टता व निष्पक्षता के लिए आज वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह चौहान को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।सूबे की राजधानी लखनऊ के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौहान एक मशहूर वकील हैं।अपने ईमानदारी और निष्पक्ष रवैया अपनाने के कारण चौहान जी को जाना जाता है।वकालत करने के जरिए अशोक जी ने बहुत लोगों को न्याय दिलवाया है।गरीब और बेसहारा लोगों के परिवार को भी निष्पक्ष तौर पर चौहान जी ने न्याय दिलवाया है।वहीं अपराध जगत व राजस्व मामलों के चाणक्य माने जाते हैं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार चौहान।वरिष्ठ वकील अशोक जी ने कई सामाजिक मामलों में भी पैरवी करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है।इसी सिलसिले में चौहान जी को सेंट्रल बार एशोसिएशन व मंत्री ने तथा अवध बार एशोसिएशन के अध्यक्ष ने महान कार्य के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार चौहान को सम्मानित किया।चौहान जी ने बताया कि यह सम्मान न्यायिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

