अयोध्या -एफ पी ओ के गठन के तत्वावधान में ग्राम सभा के किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

by | Sep 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ग्राम सभा मिल्कीपुर अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन (एफ०पी०ओ० )के गठन के तत्वाधान में ग्राम सभा के किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें किसानों को एफ०पी०ओ ० क्या है इसका गठन की प्रक्रिया क्या है भारत सरकार की एफ०पी०ओ० को लेकर परिकल्पना आदि विषयों पर विस्तृत व्याख्यान आगंतुक वार्ताकारों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में मिल्कीपुर विकासखंड के ए०डी०ओ० कृषि श्री ए० के० यादव बीज गोदाम प्रभारी शशि प्रताप यादव आत्मा योजना के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक प्रभाकर सिंह व एफ०पी०ओ० की तकनीकी जानकारी रखने वाले संतोष कुमार मिश्रा ने अपनी वार्ता से किसानों को अवगत कराया। बैठक/ प्रशिक्षण का संचालन समाज सेवी प्रेम प्रकाश उपाध्याय द्वारा किया गया।