यूपी -फूलबेहड़ क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ गोवंश का शव क्रासर

by | Sep 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता ..ग्रामीणों ने जताई खेतों में लगे बिजली के तारों के कारण करंट से मौत की आशंकाफ़ोटो 1, कैप्शन: घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी लेते एसआई महेंद्र प्रताप यादवफूलबेहड़ खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव में गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने उसका शव खेतों के बीच से ढूंढ निकाला। मौके पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने गोवंश का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है। एसआई महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गोवंश की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौकिहा के खेतों के आसपास तेज धार वाली ब्लेड के तार लगाए गए हैं, जिनमे एक गोवंश की गर्दन फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की दोपहर करीब बारह बजे हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत लौकिहा के एक खेत में एक गोवंश का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसकी गर्दन खेत के आसपास लगाए गए तारों में फंसी हुई है। जिलाअध्यक्ष नीरज गुप्ता ने जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन शुक्ला को सूचित करते हुए इसकी सूचना अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष जयदीप दुबे व प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण दुबे को दी। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप दुबे ने जिलाअध्यक्ष को आदेश दिया कि आप तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचित करते हुए मौके पर जाकर मामले की छानबीन करें।इसके बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन शुक्ला ने फूलबेहड़ पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही जिलाअध्यक्ष नीरज गुप्ता अपनी टीम के कार्यकर्ताओं जिला संयोजक विकास यादव, जिला सचिव अंकित शुक्ला, जिला महासचिव आदर्श बाथम, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन शुक्ला व मयंक अवस्थी के साथ मामले की छानबीन करने लौकिहा गांव में घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान एसआई महेंद्र प्रताप यादव भी फूलबेहड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दोपहर की तेज धूप में करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा की टीम व फूलबेहड़ पुलिस टीम ने गोवंश के शव को ढूंढ निकाला। गोवंश का शव रास्ते के किनारे एक गन्ने के खेत के पास पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश मिलने के स्थान से कुछ ही दूरी पर ही गन्ने के खेत के आसपास लगे तेज धार वाली ब्लेड के तारों में फंसकर गोवंश की मौत हुई है, जिन तारों में खेत के मालिकों द्वारा बिजली का करंट भी लगाया जाता है। घटनास्थल की जगह पर अन्य खेतों में भी तेज धार वाली ब्लेड लगे तार पाए गए हैं। मौके पर पहुंचे एसआई महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोवंश का शव मृत अवस्था में पाया गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गोवंश की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।