अयोध्या -नवंबर तक पीएम के उद्घाटन लायक बन जाएगा अयोध्या जंक्शन

by | Sep 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अयोध्या*कार्य में तेजी लाने के लिए 150 से बढ़ाकर 300 से अधिक की गई श्रमिकों की संख्यारामनगरी में पांचवा दीपोत्सव उपलब्धियों भरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपोत्सव में शामिल होने के साथ विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की संभावना भी है। इसे ²ष्टिगत रखते हुए निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी आ गई है। विधानसभा चुनाव से पहले रामनगरी में होने वाले दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री के, जिन योजनाओं का लोकार्पण करने की संभावना है उनमें अयोध्या जंक्शन का पुनर्विकास भी शामिल है। इसे लेकर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े पहले फेज के कार्य को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। स्टेशन के विकास से जुड़ा 80 फीसद कार्य कार्यदायी संस्था राइट्स ने पूरा कर लिया है। निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां, 100 से 150 श्रमिक कार्य में लगे थे, वहीं अब इनकी संख्या 300 से अधिक हो गई है। राइट्स से जुड़े निर्माण कार्य के विशेषज्ञ इसकी निगरानी में लगे हैं। पहले फेज का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब कार्य को इतने युद्धस्तर पर किया जा रहा है कि नवंबर में होने वाले दीपोत्सव तक स्टेशन को प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन लायक बनाया जा सके।