सीतापुर -पंचायत सचिव पर लगे धांधली करने के आरोप

by | Sep 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाताबिसवां सीतापुर -अभी हाल में ही निकली पंचायत सहायक एकाउंटेट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में पंचायत सचिव के ऊपर धांधली करने के आरोप लगाते हुए उच्चधिकारियों से बिधिक कार्यवाई करने की मांग आवेदक ने की है पूरा मामला ब्लॉक बिसवां की ग्राम पंचायत निपनियामाफी का है वही के आवेदक अत्यदीप ने ग्राम प्रधान एव पंचायत सचिव लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान के सगे संबधी संदेश कुमार को नियुक्ति कर दी है संदेश कुमार वर्तमान में पंचायत सदस्य भी है शासनादेश के बिंदु 17 में यह स्पष्ट है कि कोई भी ग्राम प्रधान व सचिव का संबंधी एव पंचायत सदस्य के आवेदन करने पर ही रोक है लेकिन सचिव के मिलीभगत के चलते पंचायत सदस्य को नियुक्ति दे दी है जब मैंने शिकायत की तो सचिव ने बताया कि संदेश कुमार ने अपने पद से पूर्व में इस्तीफा दे दिया था लेकिन संदेश कुमार ने 6 सितम्बर 2021 तक अपने पद से इस्तीफा नही दिया था जिसके साक्ष्य मेंरे पास मौजूद है ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कागजो में जालसाजी करके पंचायत सदस्य का इस्तीफा दिलवाया गया है एवं ग्राम प्रधान के सगे संबंधी को नियुक्ति दे दी गई है। पंचायत सचिव श्री नरेन्द्र सिंह यादव जी एक बार अपनी अनिमितताओं के चलते निलंबित भी हो चुके है। और पुनः पंचायत सचिव द्वारा अनिमितताये बर्ती जा रही है।आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध बिधिक कार्यवाई करने मांग की है।