सुल्तानपुर–पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने कहासुनी के बीच दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से महिला समेत तीन लोग जबकि दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैमामला कुड़वार थाना क्षेत्र के रनकेडीह गांव का है। जहां गांव निवासी राजेंद्र वर्मा पुत्र रामअचल बर्मा के पड़ोसी मोहसिन खान के बीच शनिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर अपने आधा दर्जन पारिवारिकजनो के साथ राजेंद्र वर्मा के दरवाजे पर पहुंचकर कहासुनी के बीच गाली गलौज करने लगे।आरोप है कि इसी बीच विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी जिसमें एक पक्ष से राजेंद्र वर्मा(28)वर्ष ,वीरेंद्र वर्मा(24)वर्ष व राजेन्द्र की चचेरी बहन चंदा (20)वर्ष घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को भी चोटे आ गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।और राजेंद्र वर्मा के पक्ष से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
सुल्तानपुर -पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट मुकदमा दर्ज

