- आज शाने अवध होटल में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आप नेता सभाजीत सिंह। ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उत्तर प्रदेश की सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए। आगामी 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनाने का दावा किया। जो कि आज अयोध्या से चुनाव प्रचार का शंखनाद शुरू कर दिया गया।दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया योगी सरकार का घेराव करते हुए गुंडाराज, शिक्षा स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, आदि मुद्दों पर सरकार को फेल बताया।पत्रकार बंधुओं के सवाल पर मनीष सिंह सिसोदिया ने कहा राम सबके हैं। इसलिए अयोध्या आया हूं। राम में मेरी आस्था है।उनके द्वारा बताया गया उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद मन में राम और एक हाथ में संविधान लेकर के उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे और दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी बिजली, पानी, और शिक्षा की समुचित व्यवस्था कराएंगे।
अयोध्या -उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज सभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

