मोहनलालगंज—-जहां राज्य सरकार राज्य की कायाकल्प पलट रही है।राज्य को इस्मार्ट राज्य के तौर पर उजागर कर रही है।जहां राज्य में हर जिले को स्मार्ट सिटी बनाने में जुटी हुई है।तो वही इतिहास को उजागर करने में जुटी हुई है।आपको बताते चलें कि लखनऊ मंडल के मोहनलालगंज विकासखंड के भासंडा ग्राम पंचायत में इतिहास के भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम से स्टेडियम को बनवाने की कवायद तेजी से चल रही है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत भासंडा में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई खेल स्टेडियम का शिलान्यास हो चुका है।जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास भी होगा और यहां से कई ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे जो भारत के लिए खेल सकेंगे।आपको बता दें कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई खेल स्टेडियम का शिलान्यास माननीय ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने भूमि पूजन कर अग्रिम कार्य को अग्रेषित कर दिया है। दिन सोमवार को ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया एवं भूमि पूजन कर आगे कार्य को अग्रेषित किया। जब संवाददाता ने माननीय ब्लाक प्रमुख से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकार ने हर जिले को स्मार्ट सिटी बनाने में जोर दे रही है।जिससे हमारा मोहनलालगंज भी अछूता नहीं है। मोहनलालगंज आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है।आज मोहनलालगंज में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम से स्टेडियम बन रहा है। जिसमें सैकड़ों बच्चों का भविष्य बनेगा जिसमे बच्चे खेल कर आगे भारत के लिए खेलने का हौसला भरेंगे। हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हमारा क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भासंडा में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई खेल स्टेडियम का शिलान्यास माननीय ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने किया।उनके साथ में वीडियो श्री अजीत सिंह मौजूदा प्रधान ललित शुक्ला,सचिव अंकित तथा मनरेगा के सभी अधिकारीगण, बीडीसी एवं पत्रकारगढ मौजूद रहे।_
लखनऊ -स्टेडियम का शिलान्यास होने से होगा क्षेत्र का चौमुखी विकास ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला

