यूपी में वायरल बुखार से हाहाकार : उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार और डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई जिलों में हालात बेकाबू हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। वायरल की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद समेत तमाम जिलों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।फिरोजाबाद में 24 घंटों में 15 और मरीजों की मौत हो गई। अब तक डेंगू और वायरल फीवर से दम तोड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा 150 तक पहुंच चुका है। मरीज इलाज के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चक्कर काटते नजर आ रहे है। उचित इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे है, जबकि मुख्यमन्त्री ने सरकारी खर्च पर इलाज कराने के आदेश दिए थे।लखनऊ में भी हालात खराबलखनऊ में बुखार की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों के बाल रोग विभाग में बेडों की मारामारी शुरू हो गई है। सरकारी अस्पतालों में आधे से ज्यादा बेड भर चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार वायरल फीवर के कारण बच्चों में बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त समस्या आ रही है।
यूपी -24 घंटों में 15 और मरीजों की मौत , अब तक डेंगू और वायरल फीवर से दम तोड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा 150 तक

