अधीनस्थ आयोग ने अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)-2019 के तहत विभिन्न पदों के रिक्त 672 पदों की मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को कराने का फैसला किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि 26 जून को प्रारंभिक परीक्षा के जरिए 15,335 अभ्यर्थी अर्ह घोषित किए गए थे। इनकी मुख्य परीक्षा 21 अक्तूबर को लखनऊ में दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से 4 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के बारे में सूचना अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी। पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना 21 अगस्त को ही आयोग की वेबसाइट पर दी जा चुकी है।आवेदन में त्रुटि के लिए 20 तक सुधार का मौकाआयोग ने कहा है कि मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग भर्ती-2018 में आवेदन संबंधी त्रुटियां दूर करने के लिए समय देने का फैसला किया गया है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि रोड रोलर, नक्शानवीस/मानचित्रक पद के आवेदकों के फोटो सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों के फोटो, हस्ताक्षर व जेंडर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। आयोग ने इनकी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। संबंधित अभ्यर्थी 20 सितंबर तक सुधार कर सकते हैं। सुधार के लिए यह अंतिम अवसर है।
यूपी – विभिन्न पदों के रिक्त 672 पदों की मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर को कराने का फैसला

