लखनऊ : कृषि विभाग द्वारा किया गया किसान पाठशाला का आयोजन_किसान भारत का सर्वोच्च नागरिक

by | Sep 16, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*किसान भारत का सर्वोच्च नागरिक है किसान भारत का देवता है जो हमें अन्य प्रदान करता है- ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला

लखनऊ मोहनलालगंज—सरकार किसानों के प्रति सजग दिख रही है और सरकार द्वारा निरंतर कई योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही हैं उन्हीं योजनाओं को निरंतर काम मिलाने के लिए और किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का हर क्षेत्र में आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि मोहनलालगंज के विकासखंड गदियाना में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला जी ने आयोजन को संबोधित किया और उन्होंने सरकार द्वारा चल रही किसानों के प्रति योजनाओं को भी बताया।उनके साथ एडीओ कृषि प्रेम बाबू,प्रधान रूप रानी प्रतिनिधि रामकुमार जी सचिव ब्रजेश,वीडियो राममिलन,संतोष प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख विनोद साहू तथा सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।