आज किसान मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय भाजपा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय नार सिंह पटेल व अनिल सिंह ने किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा रहे, विशिष्ठ अतिथि अशोक मिश्र निवर्तमान जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। जिला अध्यक्ष जी ने किसान मोर्चा कार्यसमिति की नई कार्यकारिणी का अभिवादन करते हुये सभी कार्यकर्तावो व प्रभारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तावो जो पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान रखते है ऐसे लोगो वरिष्ठ लोगो के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा बहुत मजबूत हुई और जनपद में किसानों की समस्यावो को दूर करने में हर तरीके से सक्षम है। तदोपरांत अशोक मिश्रा जी ने नई कार्यकारिणी का अभिवादन करते हुये सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधावों के बारे में बताया कि किसान हमारे देश की रीढ़ है। पार्टी में एक छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। मिश्रा जी ने बताया कि एक सामान्य कार्यकर्ता को बताया की एक आम व्यक्ति जो चाहे कर सकता है और भाजपा के कार्यकर्तावो का मनोबल बढ़ाते हुये आगामी विधानसभा चुनाव पर सभी कार्यकर्तावो को केंद्रित कार्नर की बात कही और कार्यकर्तावो व किसानों का उत्साह वर्धन किया।मुख्यातिथि विद्याधर तिवारी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जी की तारीफ करते हुए कार्यक्रम में 99% कार्यकर्तावो की उपस्थिति को सराहते हुवे प्रदेश सरकार की आगामी नीतियों के बारे में बताया व सरकार द्वारा किये हुए उज्वला योजना, हरघर जल नल पानी योजना, सौभाग्य योजना, किसानों ले लिये खाद व डीएपी पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, आवास, स्वक्षयत, शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा की गए कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हुये कार्यकर्तावो का मनोबल बढ़ाया व प्रदेश सरकार की आगामी कार्ययोजना को कार्यकर्तावो से साझा किया। तथा बताया कि आगामी 17 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा 71 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। ततपश्चात जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने अध्यक्षयी स्पीच के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा किये व मंडल अध्यक्षो को आगामी कार्ययोजनवो के लिए निर्देशित भी किया कार्यक्रम में मुख्यरूप से सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित हुये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह, राजेश मिश्रा, दिलीप चौबे, मनीषा राय, चंद्रप्रकाश दुबे, कन्हैया लाल गुप्ता, संतोष बैसवार, प्रथम श्रीवास्तव, अभय कांत दुबे, राकेश पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, विपिन मिश्रा,प्रकाश पांडेय, रवि राय, धीरेंद्र जायसवाल, सरोज सिंह, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र : आज किसान मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय भाजपा पर आयोजित किया गया

