शिक्षक संघ द्वारा 20 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी के अंतर्गत खंड शिक्षा परिसर व बी आर सी पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 20 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार की 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ल के अगुवाई में 20 बिंदुओं को लेकर शिक्षक एक दिवसीय धरने पर रहे शिक्षकों की विभिन्न मांगों के अंतर्गत पुरानी पेंशन बहाली ,छात्रों को पठन पाठन हेतु बैठने के लिए उचित व्यवस्था ,बिजली की व्यवस्था ,चिकित्सा की व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा में शिक्षा देने के लिए अध्यापकों की व्यवस्था ,शिक्षकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की व्यवस्था ,सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन बहाली शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को पूर्ण शिक्षक बनाने की व्यवस्था ,रसोइयों को स्थाई करने की व्यवस्था, आंगनबाड़ी सहायिका को उचित मानदेय की व्यवस्था ,परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता प्रदान करने की व्यवस्था ,सामूहिक बीमा की धनराशि एक लाख करने की उचित व्यवस्था ,उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 वापस करने व मृतक शिक्षकों के आश्रितों को टी ई टी से मुक्त करने एंव मृतक शिक्षकों के आश्रित को लिपिक के अधिकांश पदों पर नियुक्ति करने kovid 19 महामारी एवं पंचायत निर्वाचन के दौरान मृत शिक्षकों शिक्षामित्रों को मुआवजा देने और शिक्षामित्र अनुदेशक एवं मृतक शिक्षक के आश्रितों को नौकरी देने से संबंधित मांगों को लेकर धरना प्रदर्सन दिया गया इस मौके पर अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ल, आ ए आर पी विक्रमादित्य तिवारी ,राहुल पांडेय अनूप तिवारी ,मंत्री यस पी सिंह,शिक्षक लवलेश कुमार शुक्ल, शिवकुश पाण्डेय , समरजीत सिंह तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अमेठी : शिक्षक संघ द्वारा 20 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

