बिसवां, सीतापुर ।विकास खंड बिसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसेंडा में ग्राम प्रधान द्वारा बिना पूरा काम करवाए ब्लॉक कर्मचारियों को कमीशन की दम पर सारा धन निकाले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है मगर ग्राम प्रधान इस बात से साफ इंकार कर रहा है । मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीसेंडा में ग्राम प्रधान ने पूर्व का लगा खड़ंजा उखड़वाकर उसी जगह पर मानक बिहीन दूसरा खड़ंजा बिना मिट्टी डलवाये ब्लॉक कर्मचारियों से सांठगांठ कर पूरा पैसा निकाल लिया और सारा खड़ंजा उखड़ा पड़ा है इस सम्वन्ध में जब प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खड़ंजा लगवाया था मगर मिट्टी नही डलवाई थी अब सोचनीय यह है कि बिना जांच कैसे पैसा निकल गया जबकि इसी तरह धन गवन के आरोप में सकरन ब्लॉक के एक सेक्रेटरी व प्रधान पर कल ही रेउसा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया अब देखना यह है कि प्रशासन क्या कार्यवाही करता है या यूं ही कमीशन का खेल चलता रहता है
सीतापुर : ग्राम प्रधान द्वारा बिना पूरा काम करवाए ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत में धन निकालने का मामला

