*लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है। तेज हवाओं के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगाें को गड्ढों व सड़कों में पानी भरे होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों से इसी तरह भारी बारिश होने की संभावना जताई है और करीब 26 जिलों में येलो और करीब नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। उनमें करीब दस जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली के साथ जोरदार बारिश होगी। यहां रेड अलर्ट जारी हुआ है, वहीं 26 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।*इन जिलों में जारी हुए येलो अलर्ट*जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें बाराबंकी, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर मथुरा, सीतापुर, संभल, मुरादाबाद, शामली, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बागपत, हापुड़, मेरठ, इटावा, हमीरपुर, बलिया, जालौन, औरैया, ललितपुर व फर्रुखाबाद शामिल हैं।*इन जिलों में रेड अलर्ट जारी*उत्तर प्रदेश के करीब नौ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कानपुर नगर, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, हरदोई, उन्नाव, अलीगढ़ व बांदा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।
लखनऊ -अलर्ट जारी, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

